Bihar

बिहार में घरों की छतों पर होगी सब्जी-फलों की खेती; पहले चरण में इन शहरों से आगाज, जानें क्या है योजना?

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि अब घरों की छत और अपार्टमेंट में भी फल, फूल और सब्जी की खेती हो रही है। इस योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। फिलहाल योजना का लाभ पटना सदर, दानापुर, फुलवारी एवं खगौल तथा भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र के लोग ले सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में राज्य में चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने मौजूद पदाधिकारियों से चालू वित्तीय वर्ष में चलाई जा रही, बागवानी विकास कार्यक्रमों के प्रगति की अद्यतन जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा राज्य में उद्यानिक फसलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने की योजना, वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना अंतर्गत मखाना विकास योजना, मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन अंतर्गत आम विकास योजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

उन्होंने कहा कि हर किसान तक कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है, ताकि हमारे राज्य के किसान खुशहाल और समृद्ध बन सकें। कृषि योजनाओं का पूरा लाभ राज्य के किसानों को मिले इसके लिए कृषि विभाग लगातार प्रयत्नशील हैं। उन्होंने राज्य स्कीम मद से छत पर बागवानी अंतर्गत गमलों एवं फार्मिंग बेड योजना पर विशेष जोर गिया। समीक्षा बैठक में कृषि सचिव संजय अग्रवाल, बिहार राज्य बीज निगम के एमडी आलोक रंजन घोष, विशेष सचिव वीरेंद्र यादव, कृषि मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे।

क्या है योजना?

इस योजना में वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो और जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो लाभ उठा सकते हैं। वहीं स्वयं के मकान की स्थिती में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेंट की स्थिती में अपार्टमेंट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। योजना में प्रति इकाई 300 वर्ग फीट का इकाई लागत 48574 है। इसमें 75 फीसदी अनुदान अर्थात 36430.50 है, जबकि शेष 12143.50 रुपये लाभार्थी द्वारा देय होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago