समस्तीपुर :- अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश संजय कुमार दो ने शराब मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा दी। इसके साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर आरोपी को छह महीने अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। सजा पाने वाला आरोपी विनोद सिंह पूसा थाने के पातेपुर गांव का निवासी है।
न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2018 को उत्पाद विभाग की टीम ने विनोद सिंह के बथान से सात कार्टन शराब बरामद की थी। आरोपी ने बथान में जमीन में गाड़ कर शराब छुपा रखी थी। जिसे गुप्त सूचना पर बरामद करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से पंकज कुमार व बचाव पक्ष की ओर से अधिावक्ता विश्व विजय कुंमार ने पक्ष रखा था।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…