समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत अंतर्गत चमड़ा गोदाम के समीप कतिपय चोरों ने एक बार कई जगहों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए मूल्य के समानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर रात आधा दर्जन से अधिक कतिपय अज्ञात चोरों ने सक्सेस प्वाइंट स्कूल, बर्फ फैक्ट्री व दूध सेंटर में घुस कर चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देते फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस बाबत विद्यालय के संचालक मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी राजकुमार सिंह ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि सोमवार की शाम वें अपना विद्यालय बंद कर घर लौटे थे। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी कर लिए जाने की जानकारी दी।
चोरों ने चार सेट कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 5500 रूपए नगद, कॉपी, किताब, कुर्सी सहित अन्य संचिकाओं की चोरी कर ली। वहीं निकटवर्ती बर्फ फैक्ट्री के संचालक वीरेंद्र साह ने बताया कि ठेला वैन की बैट्री, लाउड स्पीकर सहित अन्य समानों की चोरी हुई है। दूध सेंटर में सोलर प्लेट, कंप्यूटर आदि चोरी हुई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…