Samastipur

विद्यापति राजकीय महोत्सव कल से, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी करेंगे उद्घाटन, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- भक्ति भाव के अधिष्ठाता कवि कोकिल विद्यापति जी की महाप्रयाण भूमि विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति की अनूठी संगम स्थली के रूप में हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। सन 1952 ई. से निरंतर स्थानीय आस्थावान भक्ति भाव के धनी श्रद्धालुओं के पारस्परिक सहयोग व राज्य सरकार की ओर से बारहवीं दफा बुधवार से आयोजित जाने वाले इस विद्यापति राजकीय महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ बुधवार की संध्या 4.30 बजे बिहार सरकार के जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा व शंख वादन से होगा महोत्सव का आगाज :

सर्वप्रथम कोकिल कवि विद्यापति जी के प्रति श्रद्धाजंलि सभा की जाएगी। विद्यापतिधाम मंदिर के पार्श्व स्थित रेलवे मैदान में कला-संस्कृति युवा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आगामी 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की शाम का आगाज बॉलीवुड की नामचीन गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा की प्रस्तुतियों से गुलजार होंगी। सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार,सूचना व जन संपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांम्भवी चौधरी, राजेश वर्मा सहित जिले के तमाम विधान मंडल सदस्यों तथा जिप अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। सभी माननीय अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव को सुशोभित करेंगे।

बॉलीवुड गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा की प्रस्तुतियों से गुलजार होगी शाम  :

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि 13 नवंबर को अपराह्न 4.30 बजे महोत्सव का आगाज होगा। पहले दिन ही अंतराष्ट्रीय शंख वादक डा. बिपिन कुमार मिश्रा के शंख वादन के पश्चात अपराह्न 6.40 बजे से पूर्णिमा श्रेष्ठा के सुरों की महफिल सजेगी। वहीं रात्रि में 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन कवि डा . शंकर कैमूरी की अगुवाई में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक कवि  सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं संध्या 6:40 बजे से जाने माने लोक गायक सतेन्द्र कुमार संगीत की प्रस्तुति के पश्चात कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति का माहौल बनायेंगी । 15 नवंबर को महोत्सव का समापन स्थानीय बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों के साथ होगा।

बना भव्य पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त :

समारोह स्थल पर भव्य पंडाल बनाने के साथ मंदिर व समारोह स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश, चलंत शौचालय, पेयजल, अतिथि आवासन,पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भव्य पंडाल का निर्माण गैलरी युक्त करवाया गया है। ताकि, आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के मद्देनजर जगह-जगह होर्डिग, तोरण द्वार बनवाए गए हैं। वहीं माइकिंग के जरिए प्रसार- प्रचार करवाया गया है।

2013 में हुई थी विद्यापति राजकीय महोत्सव की शुरुआत :

वर्ष 2013 में विद्यापति राजकीय महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इस महोत्सव में अब तक सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, पा‌र्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, तृप्ति शाक्या, मैथिली ठाकुर, देवी, देवाशीष दास गुप्ता, राकेश राज शानू,कुमार सत्यम आदि ने अपनी- अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को यादगार बनाया हैं।

विगत वर्ष की झांकी देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago