Samastipur

समस्तीपुर: कोहरे से निपटने के लिए फॉग पायलट अस्सिटेंट सिस्टम लागू , कम रोशनी में भी सुरक्षित और समय पर होगी यात्रा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कोहरे की समस्या से निपटने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने वास्तविक समय पर नेविगेशन के साथ-साथ ट्रेन चालकों की सहायता के लिए फॉग पायलट अस्सिटेंट सिस्टम उपकरण लगाए हैं, जिससे रोशनी कम होने के बावजूद सुरक्षित और समय पर ट्रेन परिचालन हो सके। उन्नत तकनीक का उपयोग करके त्रुटियों का जल्द पता लगाने और जोखिमों को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए ट्रेन की छतों, इंजन और रोलिंग स्टॉक्स का निरीक्षण किया जा रहा है।

ट्रैक निगरानी को प्राथमिकता देते हुए संभावित खतरों की पहचान के लिए अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि “सर्दी के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल ने रेल पथ संरक्षण के लिए कई स्टेप्स लिए हैं। हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि वे सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा करें।

ट्रेनों की स्पीड मेंटेन करने में मिलेगी मदद :

रेलवे मंडल में फॉग पास सिग्नलिंग सिस्टम को सक्रिय किया है, जो कोहरे की स्थिति में ट्रेनों की गति को नियंत्रित करने में मदद करता है। अतिरिक्त रेलवे कर्मचारी कोहरे की स्थिति में अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों को तैनात किया है, जो ट्रेनों की गति और सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

अधिक ठंड में ट्रैक टूटने की व्यवस्था :

कुहासे के कारण ट्रेनों की संभावित लेट लतीफी से बचने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। ‌‌रेलवे मंडल प्रशासन ने ओवरहेड उपकरण ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक जैसे महत्वपूर्ण उपकरण लगाए हैं। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक ठंड होने पर रेल पथ के क्रैक होने की संभावना को रोकने के लिए LWR/CWR (लॉन्ग वेल्डेड रेल्स/ कंटीन्यूअस वेल्डेड रेल्स) पर डी- स्ट्रेसिंग करने के साथ-साथ रेल ज्वाइंट की पूरी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

37 मिनट ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

1 घंटा ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

4 घंटे ago