Samastipur

पत्नी कल्पना के साथ PM मोदी से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में आने का दिया न्योता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

झारखंड में फिर एक बार हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। 28 नवम्बर दिन गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच गये। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। पीएम मोदी से मिलने के बाद उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन ने आमंत्रित किया।

बता दें कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। एक बार फिर हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने पीएम मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं से मिले और इस समारोह में आने का न्योता दिया। इस दौरान हेमंत सोरेन से गले मिलकर अरविंद केजरीवाल ने जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago