Samastipur

कल्पना पटवारी के गीतों पर जमकर थिरके श्रोता, गुलजार हुआ विद्यापति महोत्सव 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- कला संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी के सुरों से महोत्सव की शाम बाग बाग हो उठा। श्रोता दर्शकों ने कल्पना के कर्ण प्रिय गीतों पर खूब प्यार लुटाया। अपनी सुरीली आवाज के जरिए का जादू चला तो पंडाल में मौजूद हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने तालियों से इस्तकबाल कर बखूबी मनोरंजन किया।

कल्पना जैसे ही विद्यापतिधाम रेलवे मैदान स्थित मंच पर आयी हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह उनके दीदार को खड़े होकर व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। अपनी सुरमयी प्रस्तुति के दौरान कल्पना पटवारी ने मंच की शुरुआत विद्यापति जी रचित नचारी जय जय भैरवी असुर भयाउनी पशुपति भावनी भामिनी माया…,ना हमसे भंगिया पिसाई ऐ गणेश के पापा नैहर जात बानी…जेकर नाथ भोलेनाथ उ अनाथ कैसे होई… मरवाओ रें सुगवा धनुष से…जैसे भक्तिमय प्रस्तुति से भक्ति आध्यात्म का रसपान करा महोत्सव की संध्या की सांस्कृतिक संध्या का जीवंतता प्रदान किया। लोग कल्पना के सुरों में खाएं रहें और महोत्सव की रात सुबह की आहट करा गई।

फिर भोजपुरी फिल्मों गीतों हम त नैहर के बानी रसीली की लोगवा पागल कहेला न… कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया… जाई नौकरी पे अभी से न घरे छुट्टी लेकर कुछ और दिन रहीं ये बलम जी…आदि गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह गीतों की सुर,लय और ताल ने महफिल में मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भव्य कला मंच से मुखरित उनकी गायिकी ने श्रोताओं के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। जान मारे मरून कलर साड़िया …, झुमका झूलनियां…आदि की प्रस्तुतियों ने महफिल में मौजूद लोगों के मन को झंकृत कर भाव विभोर कर दिया।

नतीजतन उपस्थित लोंगों को रात का अहसास तक नहीं होने दिया। उनकी मखमली आवाज का जादू ऐसा छाया की सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं ने खूब गोते लगाए। सुर, लय और ताल से ऐसा समां बांधा की उपस्थित श्रोता खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। देर रात तक आम से लेकर खास लोग सुर लहरियों में ताल से ताल व सुर से सुर मिलाते रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एक से बढ़ कर एक गीतों ने लोगों को खूब लुभाया। जिला प्रशासन की ओर से कल्पना पाग,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago