Bihar

‘जीजा की काली करतूत’ से गया में महिला सिपाही ने की खु’दकु’शी, एसएसपी ने किया खुलासा

बिहार के गया में एक महिला सिपाही ने पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इसका कनेक्शन महिला सिपाही विभा कुमारी के जीजा टिंकू कुमार से जुड़ गया है. सोमवार (11 नवंबर) को महिला सिपाही का फंदे से लटकता शव पुलिस लाइन स्थित बैरक से मिला था. इस मामले में गुरुवार (14 नवंबर) को गया के एसएसपी आशीष भारती (Gaya SSP Ashish Bharti) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी.

महिला सिपाही की तय हो गई थी शादी

गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आत्महत्या के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम के अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि महिला सिपाही विभा कुमारी अपने जीजा टिंकू कुमार से बातचीत करती थी. इस बीच विभा कुमारी की शादी नालंदा के रहने वाले बृजमोहन कुमार से तय हो गई. शादी तय होने के बाद उसकी साली (महिला सिपाही) से उसकी बातचीत कम होने लगी. इस आत्महत्या के पीछे का कारण यहीं से शुरू हुआ.

‘रिश्ता तोड़ लो… लड़की ठीक नहीं है’

एसएसपी ने बताया कि टिंकू कुमार ने परेशान होकर अपने दोस्त चैतन्य कुमार के मोबाइल फोन से अपनी साली (विभा कुमारी) के होने वाले पति को व्हाट्सएप कॉल किया. फोन कर उसने बृजमोहन को कहा कि वह शिवम दारोगा बोल रहा है. जिस लड़की से शादी तय हुई है वह लड़की ठीक नहीं है. उसने कहा कि वह रिश्ता तोड़ ले.

जीजा, उसका दोस्त और होने वाला पति गिरफ्तार

इतना कहने के बाद बृजमोहन कुमार अपनी होने वाली पत्नी (महिला सिपाही) को कॉल करके मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया. इससे परेशान होकर विभा कुमारी ने फांसी लगा ली. बताया गया कि इस मामले में आरोपित जीजा टिंकू कुमार, उसके दोस्त चैतन्य कुमार और होने वाले बृजमोहन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago