Samastipur

समस्तीपुर: 6 वर्षीय दु’ष्कर्म पीड़िता मासूम का हुआ ऑपरेशन, 15 दिनों बाद फिर से होगी सर्जरी; गांव में घूम रहा आरोपित और जीवन-मौत से जूझ रही बच्ची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दरभंगा :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। 6 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को डीएमसीएच के गायनी विभाग में भर्ती कराया गया है। शनिवार की शाम उसका ऑपरेशन किया गया। 15 दिन बाद फिर दूसरा आपरेशन होगा।

डीएमसीएच के एडिशनल अधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम गई गाइनीकोलॉजिस्ट एवं सर्जन ने ऑपरेशन किया। बच्ची की बेहतर तरीके से देखरेख की जा रही है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट का इंटरनल फट गया है, इस वजह से उसकी स्थिति खराब है। अभी 15 दिनों तक विशेष निगरानी में उसे रखा जाएगा। उसके बाद पुनः उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

बताया जाता है कि शाम घटना शुक्रवार शाम पांच बजे हुई। गायनी विभाग में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी राजू महतो छह वर्षीया बच्ची को गोद में उठाकर घुमाने ले गया। इसके बाद बगल के खेत में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन एक किसान वहां पहुंचे। उन्हें देख वह लहूलुहान बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में बच्ची को हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहां से बच्ची को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गायनिक विभाग में गंभीर अवस्था में बच्ची का उपचार चल रहा है।

बच्ची के मामा और मां ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह छठ पूजा का अर्घ्य देने के बाद घर में थे। शाम में थकावट के कारण लेटे थे और बच्ची बरामदे पर खेल रही थी। इसी दौरान राजू महतो आया और बच्ची को घुमाने लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राजू अक्सर बच्ची को घुमाता था। उन्होंने बताया कि हसनपुर पुलिस अब तक बयान लेने भी नहीं आई नहीं है। आरोपित गांव में घूम रहा है और बच्ची जीवन-मौत से जूझ रही है। उन्होंने बताया कि समझौता करने के लिए उन लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

1 घंटा ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

18 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

19 घंटे ago