समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर सरायरंजन थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसके पति एवं बच्चे दिल्ली में रहकर काम करते हैं। विगत 21 अक्टूबर की रात गांव के ही कुछ लोगों ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता के शोर मचाने पर सभी फरार हो गए।
पीड़िता का कहना है कि घटना के दिन से वह लगातार थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक से न्याय की गुहार लगाती रही। पर किन्हीं अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। बाद में विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी किसी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…