Bihar

बिहार: स्कूल में 4 चार दिन 10 मिनट लेट हुए तो एक छुट्टी मानी जाएगी, पहले वेतन काट लिया जाता था

बिहार सरकार ने सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल अब तक स्कूल में एक दिन भी देर से आने पर शिक्षकों का वेतन काट लिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार के नए फरमान के मुताबिक, स्कूल आने में यदि कोई टीचर 4 दिन 10 मिनट से अधिक लेट हुए तो यह उनकी एक छुट्टी मानी जाएगी। इस छुट्टी को कैजुअल लीव यानि सीएल से एडजस्ट किया जाएगा। बिहार के 5 लाख शिक्षकों को सरकार का यह आदेश लागू होगा। बिहार शिक्षक मंच ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘शिक्षक स्कूल में 4 दिन लेट से पहुंचे तो एक दिन की छुट्टी मानी जाएगी।’

यहां आपको बता दें कि राज्य में अभी टीचर ऑनलाइन अटेंडेंस बनाते हैं और उसी के आधार पर उन्हें सैलरी दी जाती है। अभी हालत यह है कि अगर टीचर एक मिनट भी देर से हाजिरी बना रहे हैं तो उनका वेतन काटा जा रहा है। इससे शिक्षक परेशान थे लेकिन अब सरकार ने उन्हें राहत दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने साफ कहा है कि अब शिक्षकों के देर से आने पर उनकी उपस्थिति को ई-शिक्षा कोष ऐप पर लेट पंच के तौर पर दर्ज किया जाएघा। तय नियमावली के मुताबिक, यदि टीचर एक महीने में चार बार 10 मिनट से अधिक देर से स्कूल में आते हैं तो उनकी एक छुट्टी काट ली जाएघी। जाहिर है 10 मिनट की देरी तक शिक्षकों को राहत है।

इससे पहले कई बार टीचरों को सर्वर या नेटवर्क खराब होने की वजह से हाजिरी बनाने में देरी होती थी। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को सूचित करना पड़ता है और फिर इसकी सूचना ब्लॉक एजुकेशन अफसर को दी जाती थी। हाजिरी को रेगुलरराइज कराना एक लंबा प्रॉसेस होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago