समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते 7 अक्टूबर की शाम एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पीड़िता की तस्वीर व वीडियो के साथ बयान को यूट्यूब व फेसबुक चैनल पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर पर प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष का बताना है कि उक्त यूट्यूबर की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी निधि कुमारी उर्फ लवली कुमारी एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है। इनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि पॉस्को एक्ट में दर्ज मामले में नाबालिग का नाम व पता को गुप्त रखे जाने का सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है। बावजूद किशोरी के घर पर जाकर उसका बयान कैमरा में रिकॉर्ड कर वीडियो वायरल कर दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि इससे किशोरी के मान-सम्मान पर आघात पहुंचा है। साथ ही गांव में शांति भंग होने की संभावना है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…