Samastipur

समस्तीपुर: बेटे ने चुराई सिगरेट तो भीड़ ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला! 9 लोगों पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे पंचायत के मोरवाड़ा गांव में दुकान से सिगरेट की चोरी करने के आरोपी के पिता की कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में चोरी करने के आरोपी बाबर अली की पत्नी, मृतक सबराती नदाफ की पुतोह गुलनाज खातून ने सिंघिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में मोरवाड़ा गांव के फूलो मुखिया, राजा राम मुखिया, रघुवीर मुखिया, मीरा देवी, वीणा देवी, मनीषा देवी, कविता देवी, मलो देवी, राजा राम मुखिया पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में कहा गया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग बाबर अली पर फुलो मुखिया की दुकान से सिगरेट चुराने का आरोप लगा रहे थे। जिसका उसके ससुर सबराती नदाफ ने विरोध किया। उसके ससुर का कहना था कि उसके पुत्र ने चोरी नहीं की है। उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बहस के बीच ही सभी एकजुट होकर उसके ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे लहूलुहान हो बेहोश नीचे होकर गिर गए।

उन्हें बचाने के लिए पुतोह और परिवार के अन्य लोग गए तो उनकी भी पिटाई कर दी। लोगों के जुटने के बाद उनको छोड़ा गया। इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की सही जानकारी मिल सकेगी। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि सबराती नदाफ पहले से बीमार था। बहस के दौरान हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

10 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

14 घंटे ago