समस्तीपुर :- जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का आधार बनाने व आधार अपडेड करने में यह जिला काफी पीछे है। इन सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चों का आधार अभी तक नहीं बना है व आधार अपडेट नहीं है। यानि, अपडेट नहीं रहने की वजह से साइट पर आधार न को डाल कर लॉगइन करने पर ये मिसमैस हो जा रहे हैं।
हद तो यह है कि महीनों पहले तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी बीईओ समेत अन्य को निर्देश जारी किया था, कि हर दिन कम से कम 50 बच्चों का आधार बनाना है व अपडेट भी करना है। लेकिन, इस निर्देश को अमल में अभी तक नहीं लाया गया।
बीईओ की भी इस कार्य के अनुश्रवण में लापरवाही सामने आ रही है। जिनको आधार बनाने व बनवाने की जवाबदेही दी गई थी, उनका बहाना अब सामने आ रहा है, कि बच्चे स्कूल में आधार बनवाने व अपडेट कराने आते ही नहीं हैं। इस पर डीईओ ने कार्रवाई की चेतावनी जारी कर दी है। सभी बीईओ, बीपीएम, लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड अंतर्गत जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों का आधार नहीं है या मिसमैच है, उनका आधार बनाने एवं अपडेशन से संबंधित आधार केंद्र पर भेज कर बनवाना सुनिश्चित करें। जिस आधार केंद्र पर 50 से कम आधार बनेगा, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का लगभग 1 लाख तीन हजार से अधिक बच्चों का आधार नहीं है या मिसमैच है। उक्त सभी विद्यार्थियों का आधार बनाकर एक सप्ताह के अंदर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित निर्देश जिला को राज्य परियोजना निदेशक द्वारा दिया गया है। जिसका कड़ाई से अनुपालन करने को कहा गया है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…