समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिले में जागरूकता अभियान का प्रारंभ किया गया। प्रभारी आनंद माधव ने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकार का एक नई लूट नीति है। जिसके अंतर्गत आम जनता के जेबों पर डाका डाला गया है। यह अभियान जिले से प्रारंभ होकर हर प्रखंड हर पंचायत तक पहुंचेगी। कांग्रेस इस आंदोलन को तब तक जारी रखेगी जब तक स्मार्ट मीटर को वापस नहीं लिया जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनहित में इस जन विरोधी फरमान को सरकार को वापस लेना पड़ेगा।
सभा के उपरांत जन जागरण अभियान के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया जो ज़िला कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह स्मारक पर समाप्त हुआ। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि सिद्धार्थ क्षत्रिय, देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, रंजन कुमार शर्मा, सरोज कुमार सिंह, मिथिलेश पोद्दार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, भुवनेश्वर राम, महासचिव सतीशचन्द्र चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, ठाकुर मनोज भारद्वाज, समौली झा, उपेंद्रनाथ तिवारी, प्रमोद कुमार अधिवक्ता, प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, उमेश चंद्र कुंवर, अब्दुल मलिक, सुरेश महतो, आशुतोष कुमार, पार्थेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…