समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत केशो नारायणपुर पंचायत में बुधवार की शाम पंचायत समिति सदस्य रजनीश कुमार पर फायरिंग की गई। इस दौरान वे बाल-बाल बच गये। हालांकि जान बचाकर भागने के क्रम में वे गिरकर घाायल हो गये। पंचायत समिति सदस्य ने इसकी सूचना मोरवा बीडीओ एवं हलई थाना को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
घायल पंचायत समिति सदस्य ने बताय कि पंचायत के गौरीशंकर स्थान में मनरेगा योजना का काम एक स्थानीय व्यक्ति को दिया गया था। वहीं मंदिर में योजना का काम चल रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति वहां पहुंचकर काम नहीं होने देने की धमकी देने लगा। साथ ही गाली-गलौज करते हुए पिस्टल निकाल फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने घायल पंचायत समिति सदस्य को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…