समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरहा पूर्व पंचायत के मछराही गांव की रहने वाली एक विवाहिता की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका बच्चों का कपड़ा धोने गई थी। मृत महिला की पहचान गांव के ही वकील पासवान की पत्नी चंद्रलेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि मृतका का पति वकील पासवान पंजाब रहकर मजदूरी का काम करता है। वहीं मृतका दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। सोमवार शाम वह बूढ़ी गंडक नदी में अपने छोटे बच्चे का कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गड्ढे़ में डूब गई। महिला रातभर घर नहीं लौटी। परिजन परेशान होकर उसे ढूंढ रहे थे।
अगले दिन यानी मंगलवार को किसी ने नदी में महिला का शव उपलाते हुए देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी रोसड़ा थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर रोसड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले को लेकर यूडी केस दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…