Bihar

पटना मेट्रो हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा, 2 मजदूरों की गई थी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना मेट्रो हादसे में मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। डीएमआरसीएल की तरफ से दोनों के परिजनों को मुआवजा देने की घाषणा की गई है। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना डीएम को तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें श्रम विभाग के अधिकारी भी होंगे। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी की तकनीकी टीम भी जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट आने के बाद मेट्रो का कार्य कर रही निजी एजेंसी को भी मुआवजा देने को कहा गया है। डीएमआरसीएल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। घटना स्थल की पूरी जानकारी देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लोको मशीन का ब्रेक अचानक फेल हो गया था, जिसके कारण मशीन मजदूरों पर चढ़ गयी। इस हादसे में दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार मजदूर घायल हैं। दोनों मृतक ओडिशा के रहने वाले थे।

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का आरोप है कि टनल खुदाई का काम तेजी से करवाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। टनल के अंदर सोडियम पंप खराब हो गया था। मिट्टी निकालने वाली मशीन लोको मिट्टी लेकर बाहर निकली तो अधिकारियों ने बिना मिट्टी को खाली कराएं सेगमेंट ले जाने वाले भाग पर पंप को रखकर अंदर भेज दिया। इस कारण लोको का ब्रेक फेल होने से टीबीएम में टकरा गया, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई।

लोको चालक अजय कुमार बताया कि सोमवार को पहले शिफ्ट का काम खत्म करने के बाद संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि लोको का ब्रेक सही से नहीं लग रहा है। इसके बावजूद रात में लोड गाड़ी को टनल के अंदर भेज दिया गया। आक्रोशित मजदूरों ने उचित मुआवजे और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय, गांधी मैदान, पीएमसीएच और मोइनुल हक स्टेडियम के समीप निर्माण कार्य को ठप कर दिया। इस बीच, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। डीएमआरसी की तकनीकी टीम भी अलग से जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago