समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलहट्टा स्थित करेह नदी में गुरुवार शाम डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोलहट्टा गांव के ही वार्ड नं 17 निवासी रामाकांत मुखिया का पुत्र अभिषेक कुमार (05 वर्ष) तथा दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी वार्ड नं 09 निवासी राहुल मुखिया के पुत्र कृष्णा कुमार (05 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई थे।
सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम अभिषेक व कृष्णा नदी किनारे ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते ही दोनों लुढ़कने के बाद गहरे पानी में चले गए । हालांकि इस दौरान नदी किनारे व बांध पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया व आनन-फानन में बचाने के लिए छलांग लगा दी। पर तब तक दोनों किशोर गहरे पानी मे डूब चुके थे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने देर शाम दोनों को ढूंढ कर निकाला।
हालांकि तब तक दोनों किशोर दम तोड़ चुके थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही कृष्णा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। कृष्णा व अभिषेक हमउम्र होने के कारण साथ-साथ ही खेला करते थे। घर के पास ही नदी रहने के कारण बच्चे अक्सर नदी किनारे ही खेला करते थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रमाकांत के घर कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भी काफी भीड़ जुट गई। वहां हर कोई इस हृदयविदारक घटना से मर्माहत दिख रहा था।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…