समस्तीपुर :- दीपावली एवं छठ में ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नई दिल्ली से बरौनी एवं जयनगर के लिए एक एक जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल, गाड़ी सं. 04054 नई दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 27, 30 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवम्बर को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर 21.15 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए अगले दिन 00.15 बजे प्रयागराज, 03.25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. 04.45 बजे बक्सर, 05.45 बजे आरा, 06.55 बजे पटना जं., 08.40 बजे मोकामा रूकते हुए 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 04053 बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 28 एवं 31 अक्टूबर, 03 एवं 06 नवम्बर, 2024 को बरौनी से 12.30 बजे खुलकर 14.05 बजे मोकामा, 16.00 बजे पटना जं.16.55 बजे आरा, 18.20 बजे बक्सर, 19.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 23.00 बजे प्रयागराज रूकते हुए अगले दिन 02.00 बजे गोविंदपुरी एवं 09.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे। इसी तरह गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी सं. 04052 नई दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 26, 29 अक्टूबर, 01 एवं 04 नवम्बर, 2024 को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर 21.15 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए अगले दिन 00.15 बजे प्रयागराज, 03.25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. 04.48 बजे बक्सर 05.48 बजे आरा, 06.55 बजे पटना जं., 08.40 बजे मोकामा, 10.30 बजे बरौनी, 12.05 समस्तीपुर, 13.20 बजे दरभंगा रूकते हुए 15.40 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी सं. 04051 जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 27 एवं 30 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवम्बर, 2024 को जयनगर से 18.00 बजे खुलकर 20.15 बजे दरभंगा, 21.45 बजे समस्तीपुर, 23.00 बजे बरौनी रूकते हुए अगले दिन 00.30 बजे मोकामा, 02.25 बजे पटना जं., 03.15 बजे आरा, 04.30 बजे बक्सर, 05.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. 08.25 बजे प्रयागराज एवं 11.30 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए 18.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04-04 कोच, शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…
बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…