समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के 10 स्टेशनों पर लगी स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) को चलाने के लिए आम लोग और रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को ठेका पर बहाल किया जाना है। समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। 10 स्टेशनों पर स्थित 27 मशीनों से जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले यात्रियों की मदद के लिए 22 लोगों को बहाल किया जायेगा। इन्हें सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) के पद पर तैनात किया जायेगा। रेलवे की ओर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जायेगा। सुविधाकर्ता को स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक री-चार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप बोनस दिया जायेगा।
सुविधाकर्ता स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदेंगे। वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए केवल पंजीकृत स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जायेगा। 20 नवंबर तक आवेदन होंगे। रेल मंडल के दरभंगा जंक्शन पर छह स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इसके लिए दो सुविधाकर्ता बहाल किया जायेगा। इसके अलावा बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज स्टेशन के लिए 3-3 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है।
इन सभी स्टेशनों पर भी सुविधाकर्ता पद के लिए ठेका पर बहाली की जानी है। इसमें बापूधाम मोतिहारी के लिए 3, नरकटियागंज में 4, रक्सौल में 1, सुविधाकर्ता को तैनात किया जायेगा. बेतिया में 3 मशीन के लिए 3 की तैनाती होगी। मधुबनी के लिए दो मशीन के लिए एक, सीतामढ़ी के लिए दो मशीन के लिए दो, चकिया के लिए दो मशीन के लिए दो, सुगौली के लिए दो मशीन के लिए दो जय नगर के लिए दो मशीन के लिए दो फैसिलिटेटर की तैनाती होगी।
रेलवे ने नियमों में ढील देते हुए आमलोगों के लिए भी आवेदन की व्यवस्था इस बार फैसिलिटेटर की तैनाती में की है। इसके लिए उन्हें दसवीं पास होना होगा। 50 हजार की जमानत राशि देनी होगी। जबकि शिकायत होने पर रेलवे के नियमों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जायेगा। स्थानीय आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी। वहीं, एक से अधिक आवेदन होने पर ड्रा के माध्यम से फैसिलिटेटर की तैनाती होगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…