समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और उपचार को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक लोगों की विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच की जाएगी। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया। इस दौरान समस्तीपुर सदर अस्पताल के साथ टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से कार्यक्रम को जोड़ा गया।
अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन उच्च रक्तचाप और मधुमेह के साथ तीन प्रमुख प्रकार के कैंसर – मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा हृदय रोग, लिवर संबंधी बीमारी और श्वसन संबंधी रोगों की भी जांच होगी। जांच में रोग की पुष्टि होने वाले मरीजों को आवश्यक उपचार एवं उचित प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार के अलावे जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी समेत जिले के चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मी, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना है। जागरूकता रथ हर गांव और घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी बताया जाएगा कि बीमारी से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने की जिम्मेदारी दी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान कर मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम किया जा सके।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…