Samastipur

स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत समस्तीपुर नगर निगम द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भारत स्वच्छता मिशन अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कैंपेन 2024 अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिक्षकों, समाजसेवी, सफाई कर्मी व गण्यमान लोगो ने रक्तदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने निगम प्रशासन के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी जांच की।

अवसर पर नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के चल रहे प्रयासों के तहत निगम प्रशासन शहर में साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा की इस बार की थीम, “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत और मुख्य सामाजिक मूल्य बनाना है।

यह अभियान जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत करता है, उसी आलोक में मंगलवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर के सहयोग से निगम कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें निगम के कर्मचारी व कई लोगों ने रक्तदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

मौके पर उप नगर आयुक्त ललित झा व विभूति कुमार, सिटी मैनेजर रघुनाथ पासवान, स्वच्छता प्रभारी विवेक कुमार, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, नगर निगम प्रबंधक तहसीन रजा, एटीपीएस सुधांशु कुमार, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के नवीन कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद व गण्यमान लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago