Samastipur

Samastipur Town की खबर का असर; 24 घंटे के भीतर पंचायत भवन को कराया अतिक्रमणमुक्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी प्रखंड के हरपुर सैदाबाद पंचायत में बने पंचायत भवन को मंगलवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पिछले दो वर्षों से भूमिदाता रंधीर राय द्वारा इस सरकारी पंचायत भवन का उपयोग निजी आवास व दुकान के रूप में किया जा रहा था। इससे पंचायत की बैठकों, आम सभा आदि के आयोजन में काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर Samastipur Town Media के द्वारा सोमवार को प्रमुखता से खबर दिखाई गई थी।

इसके बाद डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पटोरी अंचलाधिकारी को पंचायत भवन खाली करवाने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस बल के साथ पहुंचे अंचलाधिकारी ने हरपुर सैदाबाद पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद पंचायत भवन में ताला लगाकर उसकी चाभी पंचायत सचिव धीरेन्द्र प्रसाद को सुपुर्द कर दिया गया। पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत भवन में पूर्व से उपलब्ध फर्नीचर भी गायब है, जिसकी जानकारी ली जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago