Bihar

बिहार में अगले साल 4 छुट्टियां ज्यादा मिलेंगी, नीतीश कैबिनेट की 2025 के कैलेंडर पर मुहर

बिहार में साल 2025 में राज्यकर्मियों को 40 छुट्टियां मिलेंगी। नीतीश कैबिनेट ने राज्य कर्मियों के लिए अगले वर्ष यानी 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर मंजूर कर दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगले साल गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस के लिए दो अलग-अलग दिनों में जनवरी और दिसंबर में छुट्टी मिलेगी। 6 जनवरी और 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस पड़ेगा। 2025 में इस साल से 4 छुट्टियां ज्यादा मिलने वाली हैं।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को कहा कि अगले वर्ष के लिए एनआई एक्ट के तहत 21, ऐच्छिक अवकाश के तहत 22 (किन्हीं तीन का उपयोग किया जा सकेगा) जबकि कार्यपालक आदेश के तहत 16 छुट्टियां स्वीकृत की गई हैं। एनआई एक्ट के तहत तीन छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। जबकि वार्षिक लेखाबंदी के लिए पहली अप्रैल मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि साल 2024 में राज्यकर्मियों को 36 छुट्टियां मिली थीं। इसमें सामान्य अवकाश 15 दिनों का जबकि सार्वजनिक अवकाश 17 दिनों का है। इसके अलावा ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 है, जिनमें से वे कोई तीन छुट्टी ले सकते हैं। इसके साथ एक दिन की वार्षिक लेखाबंदी की छुट्टी शामिल है।

बिहार में साल 2025 में सामान्य अवकाश

● गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 6 जनवरी

● बसंत पंचमी 3 फरवरी

● संत रविदास जयंती 12 फरवरी

● शब ए बरात 14 फरवरी

● महाशिवरात्रि 26 फरवरी

● सम्राट अशोक अष्टमी 5 अप्रैल

● महावीर जयंती 10 अप्रैल

● वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल

● जानकी नवमी 6 मई

● बुद्ध पूर्णिमा 12 मई

● कबीर जयंती 11 जून

● चेहल्लुम 15 अगस्त

● हजरत मुहम्मद साहब जन्म दिवस 5 सितंबर

● दुर्गा पूजा 29 सितंबर

● चित्रगुप्त पूजा 23 अक्टूबर

● गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 27 दिसंबर

2025 में सार्वजनिक अवकाश

● गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

● होली 14 व 15 मार्च

● बिहार दिवस 22 मार्च

● ईद 31 मार्च

● रामनवमी 6 अप्रैल

● भीव राव अंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल

● गुड फ्राइडे 18 अप्रैल

● मई दिवस (श्रम दिवस) 1 मई

● ईदुल जोहा (बक्रईद) 7 जून

● मुहर्रम 6 जुलाई

● स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त

● श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त

● दुर्गापूजा 30 सितंबर व 1 अक्टूबर

● महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर

● दीपावली 22 अक्टूबर

● छठ पूजा 27 व 28 अक्टूबर

● क्रिसमस 25 दिसंबर

साल 2025 में ऐच्छिक अवकाश (किसी तीन का उपयोग)

● नव वर्ष 1 जनवरी

● मकर संक्रांति 14 जनवरी

● कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी

● होलिका दहन 13 मार्च

● रमजान का अंतिम जुमा 28 मार्च

● ईदुल फित्र (ईद) 1 अप्रैल

● ईदुल-दोहा (बक्रईद) 8 जून

● अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती18 जून

● मुहर्रम 7 जुलाई

● अंतिम श्रावणी 4 अगस्त

● रक्षा बंधन 9 अगस्त

● हरितालिका तीज व्रत 26 अगस्त

● अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर

● जीवित पुत्रिका व्रत 14 सितंबर

● विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर

● दुर्गा पूजा कलश स्थापन 22 सितंबर

● दुर्गा पूजा (एकादशी) 3 अक्टूबर

● जयप्रकाश नारायण जयंती 11 अक्टूबर

● श्रीकृष्ण सिंह जयंती 21 अक्टूबर

● छठ पूजा (खरना) 26 अक्टूबर

● डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर

● क्रिसमस ईव 24 दिसंबर

 

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

6 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago