Samastipur

समस्तीपुर DM ने नियोजन मेले के तैयारी की समीक्षा की, 24 अक्टूबर को होली मिशन स्कूल होगा आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को श्रम, बाल श्रम, बाल संरक्षण, नियोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा बैठक की गई। नियोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा के क्रम में दिनांक 24 अक्टूबर को होली मिशन हाई स्कूल में आयोजित होने वाले नियोजन मेला को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए आने वाले रोजगार चुके युवाओं को रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अलावा नियोजन के लिए रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की समीक्षा की गई तथा कौशल प्रबंधकों को आदेश दिया गया कि कौशल विकास की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए केन्द्रों की सतत जांच करना सुनिश्चित किया जाए। जिला निबंधन सह एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक एवं पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि कौशल विकास में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन का प्रयास किया जाए।

इसके अतिरिक्त श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक समस्तीपुर को निर्देश दिया गया कि श्रमिकों के निबंधन तथा बाल श्रम को रोकने के लिए समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं में छापामारी श्रम प्रवर्तन ऑफिसर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें एवं श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शत -प्रतिशत करना सुनिश्चित करें।

बाल संरक्षण इकाई की बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे परवरिश स्पॉन्सर शिप स्कीम इत्यादि का लाभ सभी योग्य लाभुकों को मिलना चाहिए। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया। बैठक में जिला नियोजन पर अधिकारी सुमित कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई आकाश, श्रम अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago