समस्तीपुर :- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में त्रेमासिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्टेट डायरेक्टर संजय कुमार ने कल्याणपुर स्थित आरसेटी भवन का निरक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम वस्त्र चित्रकला उद्यमी ‘मिथिला पेंटिंग’ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से रु-ब-रू होते हुए प्रशिक्षण का जायजा लिया। साथ ही नये बैच वुमेन्स टेलर “महिला सिलाई कटाई” प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर स्टेट डायरेक्टर उन्होंने सभी तकनिकी एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर संस्थान का निरक्षण किया एवं प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण का अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा की स्वरोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र को आत्मनिर्भर एवं एक बेहतर समाज बनाने की कल्पना की जा रही है। इस दिशा में संस्थान निरंतर प्रयासरत है।
संस्थान के निदेशक पी.के. सिंह ने बताया की आज के समय में कौशल प्रशिक्षण बहुत जरुरी है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं साथ ही समाज को भी आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका होगी। मौके पर एफएलसीसी एम.के. ठाकुर, संकाय श्रवण कुमार झा व बिट्टू भारती, कार्यालय सहायक रूपमती कुमारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…