Samastipur

दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन के मामलों में खराब प्रदर्शन करने वाले अंचलों के 101 राजस्व कर्मचारी से जबाब-तलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा गुरुवार को दाखिल -खारिज एवं परिमार्जन के मामलों में खराब प्रदर्शन करने वाले अंचलों के राजस्व कर्मचारी की समीक्षा बैठक संबंधित अंचलाधिकारी के साथ की गई एवं अंचल खानपुर, पूसा, वारिसनगर, सरायरंजन, बिथान, हसनपुर, रोसड़ा, शिवाजीनगर, सिंघिया, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर एवं पटोरी के कुल 60 राजस्व कर्मचारियों परिमार्जन के मामलों में एवं 41 कर्मचारियों को दाखिल- खारिज के मामले में स्पष्टीकरण करने का निर्देश अपर समाहर्ता समस्तीपुर को दिया गया।

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया दो दिनों के अंदर यदि इनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो इनके विरूद्ध आवश्यक विधिसम्मत कारवाई हेतु संचिका उपस्थापित करना सुनिश्चित किया जाए एवं लंबित मामले को अनिवार्य रूप से माह की समाप्ति के पूर्व करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को भी स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी गई की लंबित मामलों विशेष कर खारिज-दाखिल परिमार्जन एवं ई-मापी को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा रजनीश कुमार राय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्णा सहित सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

8 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago