Samastipur

छठ घाट के पास 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, समस्तीपुर रेल मंडल में 100 से अधिक घाट चिन्हित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छठ पर किसी तरह की दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए रेलवे ने सतर्कता को बढ़ा दिया है। ऐसे रेलवे ट्रैक, जो छठ घाट के पास से गुजरते हैं, या व्रती के आगमन की जगह है। ऐसे में इन स्थानों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। कौशन पर ट्रेन चलायी जाएगी। इसके साथ ही यहां कर्मचारियों की भी तैनाती होगी जो दोनों पहर व्रतियों की आवाजाही की व्यवस्था को देखेंगे। इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी बल भी तैनात रहेंगे।

समस्तीपुर रेल मंडल में 100 से अधिक घाट चिन्हित किए गए हैं, जो रेलवे ट्रैक के पास है। ऐसे में इनकी सतर्कता और भी बेहतर रहेगी। वहीं स्टेशनों पर वाणिज्य कर्मचारी एवं टीटीई द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर सामान्य श्रेणी के कोच में चढ़ने-उतरने के साथ फुटओवर ब्रिज और कॉन्कोर्स होते हुए यात्रियों का कतारबद्ध आवागमन सुनिश्चित किए जाएंगे।

प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज से पार्सल और अन्य सामान हटाकर उन्हें यात्री आवागमन हेतु अवरोध मुक्त रखा जाएगा। स्टेशन के कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेंगे। जहां आरपीएफ के स्टाफ निगरानी रखेंगे। व्यवस्था के लिए राज्य से होमगार्ड के जवानों की मांग की गई हैं जिन्हें भीड़ नियंत्रण व्यवस्था में लगाया जाएगा। फायर ब्रिगेड की तैनाती भी प्रमुख स्टेशनों पर की जाएगी।

बेहतर तथा त्वरित संचार के लिए आवश्यक अधिकारी तथा कर्मचारियों को वॉकी टॉकी भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त वॉकी टॉकी का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित जिले के डॉक्टर्स के नाम तथा संपर्क नंबर भी स्टेशनों पर रखे जाएंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago