Bihar

इंस्टाग्राम पोस्ट पर खूनी जंग; पटना में यूट्यबर को दोस्त ने मारी गोली, हालत गंभीर

सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के वीडियो,फोटो या मैसेज डालते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद हो जाता है। बिहार की राजधानी पटना में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दोस्तों के बीच खूनी जंग हो गई। घटना दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके की है। इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट के विवाद में बदमाशों ने रविवार की रात 25 वर्षीय युवक पर गोलियों से हमला कर दिया। तबाड़तोड़ करीब तीन गोलियां चलायी गईं। जिसमें एक गोली लगने से आकाश कुमार जख्मी हो गया। घायल को पाटलिपुत्रा कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीघा थानेदार ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सभी आरोपित पीड़ित के जानने वाले हैं। उनके बीच पहले से दोस्ती थी। मामले में फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। आकाश कुमार परिवार के साथ रामजीचक स्कूल गली इलाके में रहता है। वह यूट्यूब पर वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। खतरनाक अहीर के नाम से युवक ने अपना यू ट्यूब चैनल भी खोल रखा है।

बताया जाता है कि आकाश ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट डाला था। पोस्ट के कारण कुछ युवक उससे नाराज थे। रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर के पास खड़ा था। तभी वहां चार की संख्या में अपराधी पहंचे। पोस्ट के लेकर उनका आकाश कुमार से झगड़ा हुआ। बाद मे बदमाशों ने युवक पर दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब तीन-चार गोलियां चलाई। एक गोली आकाश कुमार के बांह में लगी और वह बाल-बाल बच गया। उधर घटना को अंजाम दे आरोपित फरार होने में सफल हो गए।

गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग घरों से बाहर निकले और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना कैसे घटी और इसमें कुल कितने लोग शामिल थे इसकी जानकारी के लिए पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

4 घंटे ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

20 घंटे ago