Samastipur

फर्जी BPSC शिक्षिका की बहाली को लेकर BEO ने तत्कालीन HM पर बनाया था दबाव, DPO ने सभी अभिलेख के साथ बुलाया कार्यालय

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बड़े पैमाने पर बीपीएससी टीआरई- 2 के साथ साथ टीआरई-1 में भी फर्जी शिक्षक बहाली का मामला अब सामनें आ रहा है। Samastipur Town Media द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद ओरिजिनल शिक्षिका सामनें आ गई। जिसका कहना है कि वह नौकरी कर रही है। एक ही रौल नम्बर और कैंडिडेट आईडी पर ओरिजिनल शिक्षिका मीरा कुमारी जहां मध्य विद्यालय कापन में नौकरी कर रही है, वहीं फर्जी शिक्षिका रंजना कुमारी प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल में योगदान करने पहुंची। जहां उसके कागजात गलत होने के शक पर विद्यालय की तत्कालीन प्रिंसिपल गायत्री देवी ने योगदान लेने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद उन्होंने फर्जी अभ्यर्थी से संबंधित मामले को लेकर विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो से शिकायत की। जिसको लेकर बीईओ के द्वारा प्रिंसिपल पर मौखिक आदेश देकर विद्यालय में योगदान लेने का दबाब बनाया जाने लगा। इसके बाद भी प्रिंसिपल ने जब योगदान नहीं लिया तब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने फर्जी शिक्षिका रंजना कुमारी को स्कूल में योगदान दिलाने को लेकर एक लिखित आदेश भी जारी कर दिया।

फर्जी शिक्षिका रंजना कुमारी विद्यालय में 29 फरवरी 2024 को योगदान दी और 30 मार्च से गायब हो गई। इसमें हैरान करने वाली बात है कि विद्यालय की प्रिंसिपल ने रंजना कुमारी के कागजात को देखकर जहां फर्जी करार दिया। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फर्जी शिक्षिका को योगदान दिलाने के लिए आखिर क्यों दबाव बना रहे थे ? इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभूतिपुर की भूमिका संदेह के घेरे में है।

तत्कालीन प्रधानाध्यापिका ने क्या कुछ कहा देखें :

वहीं इस मामले पर शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम का कहना है कि इस मामले को लेकर विद्यालय के तत्कालीन और वर्तमान प्रिंसिपल के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज कर उनकों कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व भी विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगा चुके हैं। उनके ऊपर प्रपत्र ‘क’ भी गठित किया जा चुका है। बावजूद अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है उलटे उन्हें दलसिंहसराय प्रखंड का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। ऐसे में अब देखने वाली बात है कि इस फर्जीवाड़े मामले में बीईओ पर कार्रवाई होती है या फिर मामले की लीपापोती कर दी जाती है।

डीपीओ स्थापना ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago