समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शिक्षक दिवस समारोह का भाव प्रवण आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वे प्राच्य एवं पाश्चात्य दर्शन के अपूर्व अध्येता थे। प्राध्यापक, कुलपति, राजदूत, उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर उन्होंने शिक्षक समाज का सिर गर्वोन्नत किया।
यह दिवस हमारे लिए संकल्प दिवस है। हम शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का शुद्ध अंत: करण एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। खासकर प्रारंभिक शिक्षकों की भूमिका तो और भी महान है। विद्यालय के बच्चों ने अपनी सक्रिय सहभागिता से समारोह की शोभा वृद्धि की।
प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों को लेखनी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक धनेश्वर पंडित, प्रिंस कुमार जायसवाल, गोविन्द कुमार, शेखर प्रसाद, हरिकांत प्रकाश, रेखा मिश्रा, पिंकी कुमारी, संदीप कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के स्वस्थ शैक्षणिक व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे नई ऊंचाई प्रदान करने का आह्वान किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रकाश कुमार,रतीश कुमार झा, कमलेश कुमार राम, गंगा नारायण विद्यार्थी, संजीव कुमार, संगीता कुमारी, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, कंचन रानी, गायत्री कुमारी, अजय कुमार, शिखा अम्बष्ट,सीमा कुमारी, रात्रि प्रहरी शिव कुमार राम आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…