Samastipur

Samastipur Town द्वारा फर्जी BPSC शिक्षक खुलासे के बाद विद्यालय से बहाना बनाकर गायब होने लगे संदिग्ध शिक्षक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- Samastipur Town Media द्वारा बीपीएससी टीआरई-1 में फर्जी तरीके से शिक्षक बहाली की खबर लगातार प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद संदिग्ध शिक्षकों ने स्कूल छोड़ दिया है। कुछ स्वास्थ्य का हवाला देकर स्कूल से लातपा हो गये हैं तो कुछ बिना सूचना के गायब हो गये हैं। जबकि कुछ संदिग्ध शिक्षक पहले से ही विद्यालय से फरार थे। Samastipur Town द्वारा फर्जी शिक्षक बहाली की खबर लगातार दिखाए जाने के बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा संज्ञान लेकर जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश से फर्जी तरीके से विभूतिपुर में बहाल हुए शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय समर्था के शिक्षक अमरजीत कुमार और पंकज कुमार साहू बिना सूचना के सोमवार से फरार हो गये। जबकि दोनों 5 सितंबर तक विद्यालय आते जाते रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों शिक्षकों का 15 दिनों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है। इन दोनों शिक्षकों का नाम ई-शिक्षा पोर्टल पर पंचायत शिक्षक के रूप में दर्ज किया गया है जबकि अन्य शिक्षकों का चयन बीपीएससी द्वारा टीआरई-1 चढ़ा है।

पंचायत शिक्षक के रूप में इनका नाम चढ़ना संदेह के घेरे में हैं, जो जांच के बाद खुलासा हो सकता है। मध्य विद्यालय समर्था की प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी ने बताया कि जैसे ही मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मुझे मिली मैंने इससे संबंधित जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को ईमेल के माध्यम से भेज दी थी। उन्होंने बताया कि अमरजीत कुमार और पंकज कुमार साहू सोमवार से बिना सूचना के अनुपस्थित हो गए हैं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

अब्सेंटी

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय शिशबन्नी की शिक्षिका इंदु कुमारी का जब नाम आया तो वह भी अस्वस्थता का कारण बताकर सोमवार को विद्यालय नहीं आई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंदू कुमारी दो दिन की अस्वस्थता का आवेदन देकर विद्यालय नहीं आई है। Samastipur Town Media में आ रही खबरों के बाद जब इनके प्रमाण पत्र की जांच की गई तो औपबंधिक नियुक्ति पत्र, एवं नियुक्ति पत्र का पत्रांक एक ही पाया गया है।

अब्सेंटी

वहीं प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया के शिक्षक सुधांशु कुमार भी सोमवार को विद्यालय नहीं आए जबकि शिल्पी कुमारी भी फरार चल रही है। सुधांशु कुमार दुर्घटना का कारण बताकर सोमवार को विद्यालय में नहीं आए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार टंडन ने बताया कि शिल्पी कुमारी ने 28 नवंबर 23 को योगदान की थी। योगदान के बाद एक फरवरी 24 से वह फरार है। वही सुधांशु कुमार 5 सितंबर तक विद्यालय आए हैं। आज उन्होंने फोन पर सूचना देकर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण विद्यालय नहीं आए। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय आलमपुर मुसहरी की शिक्षिका ममता कुमारी 5 फरवरी 24 से विद्यालय से फरार है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी ने बताया कि ममता कुमारी ने 29 नवंबर 23 को यहां ज्वाइन की थी। पिछले 5 फरवरी को थंब इंप्रेशन के लिए निकली तो अब तक विद्यालय नहीं आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago