Samastipur

तीसरे दिन भागलपुर, सिवान व एकलव्य बिहार की टीम टूर्नामेंट के लीग राउंड के तीसरे चक्र में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में खेलें जा रहें राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भागलपुर, एकलव्य, सिवान, भोजपुर व बक्सर की टीम ने अपने-अपने लीग मुकाबला जीत कर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का किया। दर्शकों से खचाखच भरे इंडोर हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में पश्चिमी चंपारण ने सुपौल को 17-10 से, सिवान ने मोतिहारी को 48-8 से, कटिहार ने कैमूर को 35-8 से, एवं किशनगंज ने सीतामढ़ी जिले की टीम को 32-29 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।

इसी तरह लखीसराय ने दरभंगा को 29-15 से, भोजपुर ने अररिया को 52-9 से, बक्सर ने जमुई को 42-10 से, एवं जहानाबाद ने सहरसा को 48-7 से हराकर लीग मुकाबले के दूसरे राउंड में स्थान पक्का किया। वहीं लीग राउंड के दूसरे चक्र में मधेपुरा ने नालंदा को 69-10 से, भागलपुर ने मेजबान समस्तीपुर को 46-09 से, एकलव्य बिहार की टीम ने गोपालगंज को 57-11 से पराजित कर प्रतियोगिता के लीग राउंड के तीसरे चक्र में प्रवेश किया।

इन सभी मुकाबले में नेशनल रेफरी राणा रणजीत सिंह व अरुण कुमार कुमार के नेतृत्व में गया के आनंद शंकर तिवारी व प्रिंस कुमार, बक्सर के जयशंकर चौधरी व मोनू ओझा, पटना के अविनाश कुमार व ऋषिकेश एवं सुभाष कुमार, दरभंगा की ज्योति कुमारी, बेगूसराय के नंदन कुमार, सहरसा के रवि कुमार, जावेद सिद्दीकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आकाश,एंव जिला कबड्डी संघ के राजीव मिश्रा, सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह जितेंद्र कुमार, राजीव तिवारी, राहुल कुमार, रजनीश कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार सहित कई खेल शिक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

4 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

13 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 घंटे ago