समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ वास्तु विहार में साधु के वेश में आए ठग ने एक महिला के घर जाकर चेन और अंगूठी चुरा ली। उसने महिला से अपशगुन की बात कहकर उसे भ्रमित किया। इसके बाद चकमा देकर उसकी चेन और अंगुठी चुरा ली। मामले को लेकर अतुल कुमार पांडे ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ वास्तु विहार मुहल्ला में रहता है।
रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे साधु के बेस में पहुंचे एक शख्स ने उसकी पत्नी प्रियंका पांडे से भिक्षा की मांग की। इस दौरान साधु ने उसकी पत्नी को अपशगुन की बात कह कर डरा-धमका दिया। इस दौरान पूजा-पाठ की बात कहते-कहते चकमा देकर सोने का चैन और अंगूठी लेकर वह वहां से फरार हो गया। सोने के चैन की कीमत एक लाख रुपये और अंगूठी की कीमत 30 हजार रुपये बतायी है। इसको लेकर पीड़ित ने मुसरीघरारी थाना में आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। सीसीटीवी में उक्त कथित साधु को वास्तु विहार से निकलते देखा गया है।
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…
बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…