Samastipur

शांभवी ने समस्तीपुर पर दिया ऐसा बयान कि होने लगी ट्रोल, अब JDU ने विद्यापति व कर्पूरी की धरती बता सांसद को दी नसीहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर की सासंद और बिहार सरकार मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास से समस्तीपुर की सांसद शाभंवी ने अपने साक्षत्कार के दौरान कहा था कि संसद में उनके द्वारा समस्तीपुर की बात रखने से लोगों को पता चला कि समस्तीपुर बिहार के मैप में कहां है? पहले लोगों को पता नहीं था कि समस्तीपुर नक्शे में कहां है? शाभंवी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है ।

इस बीच एनडीए में लोजपा (रा) की सहयोगी पार्टी जदयू की तरफ से भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि समस्तीपुर पैराणिक रूप से विद्यापति की धरती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मस्थली है। झोपड़ी के लाल कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री थे तब उनकी पत्नी बकरी चराती थी । नीरज ने कहा कि हम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हैजिन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकूर के निधन के बाद उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर को बिहार मे मंत्री परिषद में स्थान दिया और साथ ही साथ केंन्द्र में मंत्री बनाया।

समस्तीपुर सांसद के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि कौन क्या कहता है इस पर हम क्या ज्ञान दें। जदयू प्रवक्ता ने बिना शांभवी का नाम लिए नसीहत के लहजे में कहा कि इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि समस्तीपुर विद्यापति और जननायक कर्पूरी ठाकुर की घरती है. उन्होंने कहा कि अगर मैं बोलूं कि मेरे जन्म लेने के बाद मेरे जन्मस्थल मोकामा को सबने जाना तो यह दुखद बाद है। कोई भी प्रतिनिधि किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है तो उसका सम्मान बढ़ता है।

गौरतलब है कि शांभवी चौधरी के बयान को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इन सबके बीच अब बिना शांभवी चौधरी का नाम लिए जदयू की ओर से भी समस्तीपुर की महत्ता को बताया गया है। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों को कैसे संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए इस पर भी सुझाव दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago