Samastipur

लापता किशोरी का श’व बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला, परिजनों ने गलत काम व हत्या की जताई आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन में सोमवार की दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में एक किशोरी का उपलाता शव मिला। इससे गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस नदी किनारे पहुंची और शव को बराममद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बाद में किशोरी की पहचान मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद पंचायत के एक गांव की निवासी के रूप में हुई। वह रविवार रात से ही लापता थी। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे।

इस संबंध में किशारी के चाचा ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे के बाद उनकी भतीजी लापता हुई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद घर के लोग उसकी खोजबीन में जुट गये। हालांकि रात में किशारी का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद खानपुर में नदी में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर देखने गये तो वह उनकी भतीजी के रूप में पहचान हुई।

उन्होंने बताया कि जहां किशोरी की लाश मिली वहां पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। जिसे दिखाने की बात करने पर पुल बनाने में जुटे कर्मियों ने पहले आनाकनी की। बाद में सीसीटीवी फुटेज दिखाया। जिसमें दिख रहा है कि तीन लड़के किशोरी को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी के साथ गलत काम करने के बाद हत्या की गयी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके आग्रह पर तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जिसकी देखरेख में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड में एक महिला चिकित्सक को भी शामिल किया गया है।

इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हकीमाबाद इलाके से एक किशोरी के लापता होने की सूचना थी। जिसका शव खानपुर थाना क्षेत्र में नदी में मिला। इस मामले की जांच की जाएगी। इधर रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में मिला शव जिसे पुलिस ने बरामद नहीं किया था वह भी युवती के शव के पास से ही बरामद हुआ है। अब तक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago