समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के दो शिक्षक डॉ बेबी कुमारी एंव सुभीत कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा विभाग के अनुमोदनोंप्रांत जिला स्तर पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय माध्यमिक शिक्षिका बेबी कुमारी को अंग्रेजी विषय में नवाचार के लिए तथा इतिहास विषय में कार्यरत उच्चतर माध्यमिक शिक्षक सुभीत कुमार सिंह को आपदा प्रबंधन में सुरक्षित शनिवार हेतु पुरस्कृत किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले से 24 शिक्षकों को शिक्षा के विभिन्न बिषयों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला।
ज्ञात हो की बेबी कुमारी इससे पूर्व भी विगत कई वर्षों से अंग्रेजी विषय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वही सुभीत कुमार सिंह शिक्षक के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में पुरस्कृत हो चुके हैं वह राज्य स्तरीय क्रिकेट अंपायर भी है। वर्तमान में सुभीत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं और अपने विद्यालय के साथ-साथ जिले के विभिन्न विद्यालय के बच्चों को हजार्ड हंट के तहत एच-टू-एच के माध्यम से विभिन्न आपदाओं में जोखिमों की पहचान कर उससे बचने का प्रशिक्षण देने का काम कर रहें हैं।
जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त करते समय मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा तथा सर्व शिक्षा अभियान सहित कई सम्मानित शिक्षक मौजूद थे। विद्यालय से दोनों शिक्षकों का चयन होने से विद्यालय की प्रभारी किरण झा तथा पुर्व प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र मोहन मुकुल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में काफी खुशी व्याप्त है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…
समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…
समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…
समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…