समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका विधिवत उदघाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर डॉ.धनंजय कुमार समेत प्रबंधक राजपाल, प्रवीण कुमार, ऋषिकेश, सुधीर कुमार मिश्रा, रमेश कुमार, प्रभुदेव, आदि मौजूद थे। इसकी शुरूआत से असाध्य रोगों में शामिल किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजो व उनके परिवार वालो को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजो पर प्रत्येक सत्र में खर्च में होने वाली मोटी रकम में भी बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर उपाधीक्षक ने बताया कि अब तक एैसे मरीजो को सदर अस्पताल या महंगे निजी अस्पतालो की ओर रूख करना पड़ता है।
अब यह सुविधा यही मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि अपोलो डायग्नोसिस की मदद से यह पीपीपी मोड में संचालित हो रहा है। उन्होंने डायलिसिस यूनिट के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह एक आर्टिफिसियल किडनी है। इसके प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगते है। पहले दिन महमदा के एक मरीज का डायलिसिस की शुरूआत की गई। मौके पर डायलिसिस प्रभारी ने बताया कि रासन कार्डधारी या बीपीएल कार्ड वाले मरीजो का मुफ्त डायलिसिस होगा।। जबकि सामान्य मरीजो को 1797 रूप्ये जमा करने होंगे। यह सुविधा रविवार को छोड़ प्रतिदिन मिलेगी।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…