Samastipur

समस्तीपुर: कमरे के अंदर छात्र ने कनपटी में गोली मारकर खत्म की अपनी जीवन-लीला, नगर पुलिस जांच में जुटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर थाना अंतर्गत माधुरी चौक गली नम्बर-10 में एक युवक ने अपने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के पुत्र अमन श्रीवास्तव के रूप में पहचान की गयी है। वह कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था। सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर की छत पर स्थित कमरे में अपने सिर में गोली मारी। उस कमरे से कट्टा और गोली का एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है। परिजन का कहना है कि अमन शांत स्वभाव का था। किसी से उसकी अधिक दोस्ती भी नहीं थी। लेकिन कहां से पिस्तौल व गोली लाया और किस कारण आत्महत्या की, उन्हें इसका कारण नहीं पता है।

नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि यह घटना शनिवार देर शाम हुई। घटना की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने घटना का कारण अभी नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया था जिसने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किया है। युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता ने बताया कि वह माघुरी चौक पर गैस चुल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। उनका छोटा पुत्र अमन घर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हर दिन के तरह शनिवार को वह दुकान पर काम काज कर रहे थे। घर पर मकान के निर्माण का काम चल रहा था। दोपहर ढाई बजे अमन ने उनके मोबाइल पर काल किया और 25 हजार रुपए मांगा और उसके बाद वह चार बजे के आसपास घर से निकल गया।

करीब दो तीन घंटे बाद घर आया, उस वक्त घर में उनकी पत्नी नीलम देवी कमरे के अंदर काम कर रही थी। अमन छत के उपर कमरे में चला गया। रात आठ बजे जब वह दुकान बंद कर घर आए तो पत्नी से अमन के बारे में पूछा। इसके बाद छत के उपर कमरे में चला गया। जहां कमरे में देखा की कमरे में खून से लथपथ अमन का शव पड़ा था।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago