समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के हिन्दी विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के छात्र-छात्राओं के लिये फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। मौके पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की प्रधानाचार्य मीणा प्रसाद ने कहा कि अगर हम जीवन में कोई भी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो उसमें सफ लता का राज है कि धूप हो या बारिश, समुद्र शांत हो या तूफानी, हमें अपने लक्ष्य पर टिके रहना है। जो वास्तव में आध्यात्मिक विकास चाहते हैं, वे लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प रखकर इसे पा सकते हैं।,हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.महेश कुमार चौधरी ने कहा कि बनाना है तो पत्थर बानो फुल बनोगे तो टूट कर बिखर जाओगे और पत्थर बनोगे तो जिस दिन तरासे जाओगे उसे दिन पुजे जाओगे।
प्रो. आशीष पाण्डेय ने कहा कि समर्पण प्रत्येक प्राणी के लिए अत्यंत आवश्यक भाव है। यही वह भाव है जिसके माध्यम से हम अपने आत्मीय जनों के प्रिय बन सकते हैं। शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को समर्पित होना चाहिए। प्रो.अपराजिता राय ने कहा कि समस्या यह है कि हममें समर्पण नहीं है। एक दिन हम कुछ मिनटों के लिए ध्यान टिकाते हैं, फिर अगले कुछ दिनों के लिए बिल्कुल ध्यान-अयास नहीं करते हैं और तब, अगले दिन हम एक घंटा ध्यान-अयास करते हैं, और हो सकता है, किन्हीं खास दिनों में हम बार-बार लंबे समय तक ध्यान-अयास करें। यह सच्चा समर्पण नहीं है। यह सिर्फ आधे मन से की गई कोशिश है। पर अगर हम नियमित रूप से प्रतिदिन ध्यान-अयास में उचित समय दें, तो हमें मनचाही तरक्की मिलेगी। छात्र-छात्राओ में मनीष कुमार ठाकुर, दीपक, लालबाबू, शालिनी,सोनम, साक्षी सहित अन्य छात्र-छात्राओ मौजूद रहे।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…