Samastipur

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर खैनी और गुटखा खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान गाढ़ा गांव निवासी रामदयाल साहनी के 38 वर्षीय पुत्र अजीत साहनी के रूप में हुई है। घटना भागीरथपुर गांव में उर्मिला देवी की किराना दुकान के सामने हुई। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह अजीत साहनी और भागीरथपुर निवासी रामेश्वर साहनी के पुत्र झगरू साहनी के बीच खैनी और गुटखा खरीदने के दौरान कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान झगरू साहनी ने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल अजीत को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। घटना की जानकारी स्थानीय पैक्स अध्यक्ष भोला राय ने कल्याणपुर थाने को दी।

सूचना मिलने पर सदर डीएसपी-2 संजय कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत और इंस्पेक्टर नीरज तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच की। इस मामले में सदर समस्तीपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अजीत साहनी और झगरू साहनी के बीच पहले से विवाद था। शनिवार को दुकान के सामने इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने अजीत पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने और मुजफ्फरपुर में उसका इलाज चलने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

7 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

12 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

13 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

13 घंटे ago