समस्तीपुर/हसनपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बगराहा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर 16 वर्षीय किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। किशोर को दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। चर्चा थी कि शुक्रवार की रात में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ऊपर फायरिंग की। इसमें आदित्य कुमार उर्फ गोलू यादव को दाहिने हाथ में गोली लग गयी।
परिजनों व पड़ोसी के सहयोग से उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक गोलू के दाहिने हाथ में लगी गोली निकाल दी गई है। उसके आईसीयू में होने की बात बताई गई है। इधर, गोलू के पिता अशोक कुमार यादव ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है।
बताया गया है कि गोलू बंगराहा चौक पर पान की दुकान भी चलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर गोली चली है। जख्मी के पिता ने आवेदन में अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…