Bihar

संभावित आपदा के मद्देनजर समस्तीपुर समेत 20 जिलों में अलर्ट जारी, निचले इलाकों मे घुसा कई नदियों का पानी

नेपाल में बीते 72 घंटे से हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी और गंडक उफान पर हैं। शनिवार की देर शाम तक कोसी नदी का पानी सुपौल और सहरसा तथा गंडक का पानी पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में प्रवेश कर गया है। उधर, कमला, गंडक, बूढ़ी गंडक, सिकरहना, बागमती समेत कई अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर निचले इलाकों में घुस गया है। यहां बता दें कि समस्तीपुर में बुढ़ी गंडक अभी खतरे के निशान से नीचे ही है, जबकि खगड़िया में यह खतरे के निशान से ऊपर है। बिहार में गंगा समेत आठ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते राज्य के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

संभावित आपदा को देखते हुए जल संसाध विभाग ने 20 जिलों के जिला प्रशासन को अलर्ट किया है। इनमें समस्तीपुर समेत पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।

वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नेपाल और बिहार के व्यापक क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए आम लोग सतर्क रहें।

शनिवार की रात 10 बजे तक कोसी के वीरपुर बराज से 6.01 लाख क्यूसेक और गंडक में वाल्मीकिनगर बराज से 5.62 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है।कोसी और गंडक नदियों का डिस्चार्ज महज 24 घंटे में पांच गुना हो गया है। सुपौल जिले के पांच प्रखंड की 27 पंचायतों के सौ गांवों और सहरसा जिले की 22 पंचायतों में कोसी का पानी फैल चुका है।

कोसी के अलावा सहायक नदियां भी लगातार बारिश की वजह से उफान पर है। अररिया, किशनगंज पूर्णिया व कटिहार में बकरा, महानंदा, परमान के साथ कनकई नदी में पानी बढ़ गया। कोसी तटबंध के अंदर स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिये गये हैं। उधर, बारिश से उत्तर बिहार की नदियों में उफान आ गया है।

निचले इलाके में पानी घुस जाने से 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। गंडक का पानी वाल्मीकनगर के हवाई अड्डा परिसर, चकदहवा, झंडू टोला, रोहुआ टोला सहित आधा दर्जन गांवों में घुस गया है। झंडुवा टोला एसएसबी कैंप व स्कूल में भी पानी घुस गया है। कैंप में आने-जाने के लिए एसएसबी नाव का इस्तेमाल कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago