Samastipur

बच्चों के मा’रपीट के प्रतिशोध में हुई थीं कबाड़ व्यवसायी बेचू सेठ की ह’त्या, शूटर महाकाल अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना अंतर्गत नीम गली में बुधवार की शाम कबाड़ व्यवसायी बैजू सेठ की हत्या मारपीट के प्रतिशोध में की गयी थी। जांच के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शूटर व घटना की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है। वह अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी एएसपी संजय कुमार पांडेय ने नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि मामले में मथुरापुर थाना के झिल्ली चौक निवासी सुनील महतो के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शूटर राकेश कुमार उर्फ महाकाल और घटना की साजिश रचने वाले आरोपी विशाल कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को नीम गली स्थित फूल दुकानदार एवं बैजू सेठ के परिवार के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें बैजू के परिजनों ने फुल दुकानदार के कर्मी विशाल कुमार की पिटाई की थी। विशाल कुमार को चोट भी आयी थी। जिसके बाद विशाल ने अपने दोस्त राकेश कुमार उर्फ महाकाल से सम्पर्क कर बदला लेने की योजना बनायी।

अगले दिन विशाल उसके मित्र राकेश कुमार उर्फ महाकाल और सन्नी ने हत्या की योजना बनायी। विशाल ने अपनी पहचान छुपाने के लिए रास्ता में बाइक से उतर गया। वहीं अपराधी राकेश कुमार उर्फ महाकाल बाइक से बैजू के घर पहुंच आवाज देकर बुलाया। करीब 10-12 मिनट बात की, उसी दौरान सीने में एक गोली मार दी। उसके बाद इलाज के लिए बैजू को सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि मामले में मृतक के भाई जिस संबंध में मृतक के भाई मोहन सेठ के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 190/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटना की जांच के लिए एसपी के आदेश पर एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी। जिसने 24 घंटे में जांच के बाद एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

उन्होंने बताया घटना के समय सन्नी ने जो कपड़ा पहन रखा था उसे भी बरामद किया गया है। छापामारी दल में नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष मथुरापुर, नगर थाना के प्रशिक्षु पुअनि प्रताप कुमार सिंह व अमर कुमार, प्रवीण कुमार और पुलिस के जवान शामिल थे।

देखें ASP ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

1 घंटा ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

4 घंटे ago