Samastipur

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी संघ भवन के सामने आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी में आवश्यक बदलाव करते हुए उपाध्यक्ष और सचिव पद पर नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लंबे समय से रिक्त कोषाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की गई।

बैठक में डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आपसी सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और बिहार के क्रिएटर्स के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में बिहार के नए और प्रतिभावान डिजिटल क्रिएटर्स को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति भी तय की गई। जल्द ही डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। बैठक के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

34 मिनट ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

16 घंटे ago