समस्तीपुर : जिले में अब बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से की जाएगी। जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले बालू-गिट्टी ढुलाई में लगे ट्रक मालिकों ने एक अक्टूबर से सीएफटी के बजाय टन के हिसाब से बिक्री करने का सामूहिक निर्णय लिया है। रविवार को शहर के हरपुर एलौथ स्थित एक निजी होटल के सभागार में संघ की बैठक में इस संबंध में ट्रक मालिकों ने शपथ भी ली। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए।
अध्यक्ष ने कहा कि बालू और गिट्टी ढुलाई में लगे ट्रक मालिक सरकार के नियमों और स्थानीय स्तर की अव्यवस्थाओं के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक बालू और गिट्टी की खरीद टन के हिसाब से करते हैं। परिवहन और खनन विभाग की कार्रवाई भी ओवरलोड की स्थिति में टन के आधार पर होती है, लेकिन बाजार में उसी सामग्री की बिक्री सीएफटी के हिसाब से होने से व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि एक अक्टूबर से जिले में बालू और गिट्टी की बिक्री टन के बजाय सीएफटी में करने वाले ट्रक मालिक या ब्रोकर के खिलाफ संघ स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सामाजिक दंड के साथ मोटर व्यवसायी समाज से बहिष्कार का सामना करना पड़ेगा।
बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुजीत राय, विशाल गौरव, संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, अरविंद राय, संतोष राय, अमरजीत सिंह, धीरज राय, गोपाल चौधरी, लालबाबू राय, रुपेश सिंह, विजय राय, उमेश राय, रिंकू सिंह, किशोर शाह, अशोक राय, सुनील राय, सत्यम शिवम, रामकृष्ण, रितेश राय, विजय कुमार, राजू राय, राजीव कुमार, शांतनु कुमार चौधरी, नवनीत कुमार और कुंदन कुमार सहित अन्य ट्रक मालिक मौजूद रहे।
समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…
Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…