Samastipur

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि अशोक दास प्रतिदिन की तरह रविवार को भी टेकना चौक के समीप अपनी दुकान पर मुर्गा बनाकर बेच रहे थे। इसी दौरान करीब 8 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

गला काटकर हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो अशोक दास को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजन घटना के पीछे पूर्व दुश्मनी की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कभी-कभी टोटो भी चलाते थे। इधर घटना को लेकर रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

17 मिनट ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

16 घंटे ago