Samastipur

चिकित्सक रिपोर्ट में नाबालिग से ब’लात्का’र और मा’रपीट की पुष्टि नहीं; ASP ने कहा- नदी में डूबने से हुई थी मृत्यु

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 
ASP बोले- कुछ जनप्रतिनिधि द्वारा माहौल बिगाड़कर कर समस्तीपुर प्रशासन को बदनाम करने की थी साजिश

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन में बूढ़ी गंडक नदी में जिस किशोरी की उपलाती हुईऔणक लाश मिली थी उसकी डूबने से मौत हुई थी। उसके साथ न मारपीट हुई थी और न ही दुष्कर्म हुआ था। यह दावा सम समस्तीपुर पुलिस ने जांच के बाद किया है। इस संबंध में एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने प्रेम विज्ञप्ति जारी है। इसमें यह भी कहा गया है कि जिस मेडिकल बोर्ड ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया है उसने भी मृतका के साथ बलात्कार या मारपीट की पुष्टि नहीं की है। डॉक्टरों की टीम ने पानी में डुबने से मौत का कारण बताया है।

विदित हो कि 15 सितंबर की रात खराज हकीमाबाद निवासी नाबालिग किशोरी रात में घर से निकल कर चली गयी थी। जिसकी सूचना 16 सितंबर को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को टेलीफोन के माध्यम से मिली। उसी बीच खानपुर थानान्तर्गत शोभन के पास बूढ़ी गंडक में किशोरी का शव पानी में तैरते मिला। जिस संबंध में मृतका के चाचा के आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना में यूडी केस दर्ज हुआ। पुलिस ने घटना की जांच की।

इस क्रम में मृतका का शव मिलने के पूर्व एवं पश्चात आने जाने वाले रास्ते व आस-पास के क्षेत्र के अलावा हकीमाबाद में राजघाट पर निमार्णाधीन पुल निर्माण कम्पनी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। जिसमें किशोरी के साथ बलात्कार, मारपीट अथवा अन्य किसी भी प्रकार की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के शरीर पर भी मारपीट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। समस्तीपुर पुलिस के द्वारा कहा गया है कि किशोरी के मानसिक रूप से विक्षिप्त रहने की बात प्रकाश में आयी है। शव का पोस्टमार्टम दण्डाधिकारी की उपस्थिति में विशेष मेडिकल बोर्ड गठित कराया गया जिसकी विडियोग्राफी भी हुई थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

15 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

16 घंटे ago