Samastipur

आपदा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में लंबित अभिलेखों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन करने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश सिंह की अध्यक्षता में आपदा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पाया गया कि अंचल के स्तर पर आपदा से संबंधित अभिलेख लंबित है, इसमें अधिकांश अभिलेख खानपुर, कल्याणपुर और पटोरी अंचल में लंबित है। बैठक में इन अभिलेखों के निष्पादन हेतु चर्चा की गई एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाते हुए लंबित अभिलेखों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार हिट एंड रन मामलों के निपटारे के संबंध में भी चर्चा की गई तथा हिट एंड रन मामले का प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) ने बताया कि सभी अंचलों को आवंटन दे दिया गया है एवं अंचल अधिकारियों को आवंटन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता (आपदा) ने बताया कि एक बार आवंटित धनराशि का उपयोग हो जाने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धनराशि दी जा सकती है।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश सिंह, नगर आयुक्त केडी प्रज्वल, सिविल सर्जन एसके चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी समेत अन्य सभा कक्ष में मौजूद थे। वहीं सभी अंचलों के अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

44 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

4 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

4 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

6 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

8 घंटे ago